पुलिस मुठभेड में बदमाश के पैर पर लगी गोली, साथी हुआ फरार

कानपुर नगर, थाना क्षेत्र नौबस्ता बम्बा पर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड हो गयी। पुलिस की कार्यवाही के दौरान एक बदमाश के पैर पर गोली लगी जिससे वह घायल होकर गिरपडा तो अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश का दूसरा साथी मौके से भागने में सफल हो गया।
जानकारी के अनुसार थाना नौबस्ता क्षेत्र के बंबा रोड पर पुलिस द्वारा रात्रि में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाईसवार दो लोगो पर शंक होने के कारण पूंछतांछ के लिए रोकने की जब कोशिश की गयी तो बदमाशों द्वारा पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी गयी। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर पर गोली लग गयी, जिससे वह वही गिर गया, जिसे बाद में पुलिस द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । बताया जाता है कि दौरान बदमाश का दूसारा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। पकडा गया बदमाश नौबस्ता के गोवर्धनपुरवा का रहने वाला राजेन्द्र बताया जाता है। डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की कार्यवाही के दौरान बदमाश के पास से 315 बोर का तमंचा तथा तीन कारतूस बरामद किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×