पुलिस की जवाबी कार्यवाई में युवक के पैर पर लगी गोली

  • चेंकिग के दौरान बाईक सवार युवकों ने की थी भागने की कोशिश, दूसरा साथी झाडियों से गिरफतार
कानपुर नगर, कल की बीती रात थाना बिधनू पुलिस द्वारा की जा रही रोड चेकिंग के दौरान एक बाइक पर दो लोगों को आते देख पुलिस द्वारा जब उन्हे रूकने के लिए कहा गया तो बाईक सवार से तेजी के साथ बाईक मोडकर भागने की कोशिश की। तेजी अधिक होने के कारण बाइक फिसल गयी। जब पुलिसकर्मी दोनो युवको के पास पहुंचे तो उन्होने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही में एक युवक के पैर पर गोली लगी जबकी झांडी में छुपे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार थाना बिधनू पुलिस द्वारा किसान नगर रोड पर की जा रही चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो लोगों पर संदेह होने के कारण जब पुलिस ने उन्हे रोकने की कोशिश की तो वह बाईक तेजी के साथ मोडकर भागने की कोशिश करने लगे। बताया जाता है कि गति तेज होने के कारण बाइक फिसल गयी और दोनो ही गिर गये। पुलिस के पास जाने पर एक ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्यवाही में एक युवक के पैर में गोली गल गयी, जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर दूसरा झांडियों में छिप गया, जिसे कुछ समय बाद ढूंढकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से घायल सलीम को इलाज के लिए अस्पताल भेजा तथा दूसरे ने अपना नाम आरिफ बताया। बताया जाता है कि दोनो की बदमाशों के पास से गौकशी का सामान जैसे रस्सी, चापड, पस्टिक की बोरी, अंगौछा आदि बरामद किया गया है वहीं दोनो ही बदमाष गौकशी के मामले में भी वांछित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×