कानपुर प्रेस क्लब ने कराया भाटिया होटल में रोजा इफ्तार

कानपुर। कानपुर प्रेस क्लब द्वारा भाटिया होटल में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पत्रकारों ने रोजा इफ्तार पार्टी में शिरकत की।
शहर काजी आलम रजा नूरी ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद अल्लाह से देश के लिए अमन चैन व भाईचारे की दुआएं मांगी। प्रेस क्लब अध्यक्ष सरस वाजपेई ने इस मौके को गंगा जमुनी तहजीब और कानपुर के भाईचारे का प्रतीक बताया।
उन्होंने बताया कि पिछले 8 वर्षों से रोजा इफ्तार का आयोजन कराया जा रहा है। अध्यक्ष ने यह भी बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 30 तारीख दिन शनिवार को होली गंगा मेला पर्व पर सरसैया घाट में कानपुर प्रेस क्लब अपना कैंप लगाएगा अतः हम आप सभी लोगों को कैंप में आने के लिए आमंत्रित करते हैं, इसलिए आप लोग कैंप में जरूर आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×