विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने की स्वगणना, जनपदवासियों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

  • स्वगणना को बताया जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचायक, 30 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे जानकारी
  • जनगणना में दी गई सभी सूचनाएं रहेंगी गोपनीय और सुरक्षित, विधानसभा अध्यक्ष ने किया आश्वस्त

कानपुर। जनगणना–2027 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में संचालित स्वगणना अभियान में मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर जनभागीदारी का संदेश दिया। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए स्वगणना अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश में जनगणना का महत्वपूर्ण अभियान संचालित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 16 नवंबर से प्रारंभ हुआ स्वगणना अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। इस अवधि में लोग आधिकारिक जनगणना पोर्टल पर स्वयं अपनी एवं परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इस सुविधा का लाभ उठाते हुए स्वगणना में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

उन्होंने जनगणना के दौरान उपलब्ध कराई जाने वाली सूचनाओं की गोपनीयता को लेकर भी आमजन को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि स्वगणना के माध्यम से दर्ज की जाने वाली सभी सूचनाएं पूर्णतः गोपनीय हैं और भारत सरकार के पास सुरक्षित रहेंगी। इसलिए किसी प्रकार की आशंका के बिना लोग अपनी सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें।

विधानसभा अध्यक्ष ने जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जागरूक बनें और स्वगणना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। जनगणना देश के विकास और भविष्य की योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। इसमें प्रत्येक परिवार की सहभागिता आवश्यक है।

उल्लेखनीय है कि जनगणना–2027 के अंतर्गत स्वगणना की सुविधा आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर 30 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
भारत के लिए क्वाड एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी है,समुद्री सुरक्षा से लेकर, QUAD नेताओं के साथ बैठक में बोले PM मोदी ..... उत्तर प्रदेश की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी... राज्य में बढ़े 18 लाख 84 हजार वोटर | भई गति सांप छछुंदर जैसी, राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- दिल्ली के शहजादे के सामने लखनऊ के नवाब ने किया सरेंडर ...... Haridwar में 11 महीने की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी सौरभ पुलिस गिरफ्त में |      चक्रवाती तूफान 'AKVAN' का खतरा...बंगाल की खाड़ी में हलचल, दक्षिण भारत से श्रीलंका तक दिखेगा असर .. परिवार-बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही, दो दोषियों को SC से जमानत मिलने पर छलका बिलकिस बानो का दर्द | Azam Khan को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में दोषसिद्धि पर रोक बरकरार, दूसरी ओर ED केस में 10 दिन की न्यायिक हिरासत
Advertisement ×