- छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग
कानपुर। कानपुर के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड में 16 वर्षीय छात्र की मौत और उसकी मां के गंभीर रूप से झुलसने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पीड़ित पिता अनिल बाथम की तहरीर पर बिल्डर मोहित तिवारी समेत पांच नामजद लोगों के खिलाफ फीलखाना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
तहरीर में अवैध निर्माण, केडीए का फर्जी नक्शा दिखाकर फ्लैट बेचने, घटिया निर्माण सामग्री और फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं होने समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले में केडीए के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं।
