उम्र के हिसाब से कौन-कौन सी बीमारी का होता है खतरा, डॉक्टर ने बताई फुल बॉडी चेकअप की अहमियत

वैसे तो बीमारी किसी को कभी भी हो सकती है, लेकिन कई बार उम्र के हिसाब से डिजीज का रिस्क बना रहता है, राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रांची के न्यूरो एंड स्पाइन सर्जन डॉ. विकास कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर बताया कि हमें हमेशा फुल बॉडी चेकअप जरूर कराना चाहिए ताकि उम्र के हर पड़ाव में बीमारियों का पता लगाया जा सके और सही वक्त पर इलाज मुमकिन हो पाए.

कब कौन सी बीमारियों के लिए टेस्ट जरूरी?

पहला पड़ाव (20-30 साल)

इस उम्र में ब्लड प्रेशर, हाइट और वजन की जांच, एचपीवी टेस्ट (ह्यूमन पापिलोमा वायरस) टेस्ट जरूरी है. कुछ विशेष प्रकार के एचपीवी महिलाओं में कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं. इसकी शुरुआत 20 की उम्र में हो जाती है.

दूसरा पड़ाव (31-40 साल)

इज एज ग्रुप के लोगों को बीपी, डायबिटीज, थायराइड, कोलेस्ट्रॉल और हार्ट डिजीज से जुड़े टेस्ट कराने चाहिए क्योंकि डब्ल्यूएचओ के अनुसार 22%  की मौत हार्ट अटैक से होती हैं. इसके लिए ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल जैसे कारक जिम्मेदार हैं.

तीसरा पड़ाव (41-50 साल)

दिल की बीमारियों से जुडी जांच, प्रोस्टेट कैंसर, स्किन कैंसर, आंखों और दांतों की जांच करानी चाहिए क्योंकि पुरुषों में 40 साल की उम्र के बाद प्रोस्टेट ग्लैंड में वृद्धि शुरू हो जाती है. इसे प्रोस्टेटिक हाइपर प्लेसिया कहते हैं.

चौथा पड़ाव (51-65 साल)

स्टूल टेस्ट, मेमोग्राम, ऑस्टियोपोरोसिस, डिप्रेशन की जांच जरूर कराएं क्योंकि कोलन कैंसर (आंत के कैंसर) के 90% मामले 50 की उम्र के बाद मिलते हैं. हड्डियों का क्षरण भी शुरू हो जाता है. मेमोग्राम से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का पता चलता है.

पांचवां पड़ाव (65+ उम्र)

उम्र के इस पड़ाव में आखों, कानों और शारीरिक असंतुलन की जांच क्योंकि इस उम्र के बाद इम्यूनिटी तेजी से घटती है. देखने और सुनने की क्षमता कम हो जाती है. शरीर का संतुलन बिगड़ने लगता है. इसलिए डॉक्टर की सलाह पर फुल बॉडी चेकअप जरूर कराएं.

प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×