भाजपा सरकार के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ी : कांग्रेस नेता मनीष तिवारी

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों के दौरान देश में बेरोजगारी सबसे अधिक बढ़ी है और देश के 70 करोड़ लोग बेरोजगार हैं जो कुल आबादी का आधा हिस्सा हैं।

चंडीगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार तिवारी ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा, आज देश में बेरोजगारी पिछले 45 वर्षों में सबसे अधिक है। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि कैसे नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था और इस लिहाज से अब तक 20 करोड़ लोगों को नौकरियां मिल जानी चाहिए थी।

उन्होंने दावा किया कि इसके उलट देश में बेरोजगारी सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार नौकरियां देने के प्रति इच्छुक नहीं है। उन्होंने कहा कि वह विभिन्न सरकारी विभागों में लंबित 30 लाख रिक्तियों को आसानी से भर सकते थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) सत्ता में आने के बाद सबसे पहले लंबित इन 30 लाख रिक्तियों को भरेगा। एकमात्र चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×