साजिद नाडियाडवाला की ‘सिकंदर’ में सलमान खान के साथ नजर आएंगी अदाकारा रश्मिका मंदाना

बॉलीवुड के चर्चित फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला के द्वारा निर्मित फिल्म ‘सिकंदर’ में, ‘एनिमल’ और ‘पुष्पा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी अदाकारा रश्मिका मंदाना, अभिनेता सलमान खान के साथ नजर आएगी। ‘सिकंदर’ टाइटल ने सिनेदर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस फिल्म को लेकर सलमान खान के फैंस इन दिनों काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म के पूर्व सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की जोड़ी, ‘किक’, ‘जुड़वा’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे  चुकी है। इस फिल्म के निर्देशक ए.आर. मुरुगडोस हैं, जिन्हें ‘गजनी’ और ‘हॉलिडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ जैसी बेहतरीन फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है, इस प्रोजेक्ट में अपना कलात्मक जादुई स्पर्श जोड़ रहे हैं, जो एक ना भूलने वाली फिल्म के अनुभव की गारंटी देता है। यह फिल्म 2025 में ईद के मौके पर दस्तक देने वाली है। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल हैंडल पर ऑफिशियल तौर पर इस खबर की घोषणा की है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×