सांसद स्वाति मालीवाल के बाएं पैर और दाहिने गाल पर चोट के निशान: मेडिकल रिपोर्ट

आम आदमी पार्टी (आप) सांसद स्वाति मालीवाल बाएं पैर के पिछले हिस्से और दाहिने गाल पर चोट के निशान हैं। उनकी मेडिकल रिपोर्ट से यह जानकारी मिली। मालीवाल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहयोगी बिभव कुमार ने कथित तौर पर हमला किया था।

मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर खुद पर हमला करने के लिए कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसके बाद यह मामला सामने आया। प्राथमिकी में मालीवाल ने दावा किया कि कुमार ने उन पर ‘पूरी ताकत से बार-बार’ प्रहार किया और उन्हें ‘‘सात-आठ बार थप्पड़ और लात से मारा।’’

मालीवाल की चिकित्सकीय जांच शुक्रवार को की गई। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उनके (मालीवाल) ‘‘बाएं पैर के पिछले हिस्से में लगभग 3×2 सेंटीमीटर आकार के और दाहिनी आंख के नीचे गाल पर लगभग 2×2 सेंटीमीटर आकार के चोट के निशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती
Advertisement ×