हाईवे किनारे खडे ट्रक में घुसी कार, भीषण हादसे में तीन की मौके पर मौत

कानपुर नगर, कानपुर के महाराजपुर थानाक्षेत्र में सोमवार की सुबह एक भीषण और दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गयी। इस हादसे का जिम्मेदार किसे माना जाये, कार चालक को या फिर सडक किनारे खडे ट्रक को। यदि देखा जाये तो ट्रक चालक ट्रकों को सडक किनारे अनियमित ढंग से खडा कर देते है और तेज रफ्तार वाहन को अंदाजा नही हो पाता और हादसे हो जाते है। बाइपास रामादेवी से लेकर नौबस्ता के बीच सैकडों की संख्या में सडक किनारे ट्रकों को खडा देखा जा सकता है, जिसके कारण रास्ता सकरा हो जाता है और आये दिन हादसे होते रहते है।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर के खैरई गांव निवासी 50 वर्षीय तोहीद कादरी जोकि दिल्ली में व्यापार करते थे वह परविार को परिवार के साथ दिल्ली से कानपुर अपने रिश्तेदार के यहां आये हुए थे। बताया जाता है कि सेामवार की सुबह अर्टिगा कार में वह अपनी पत्नी नूर फातिमा, बेटे अदनान , दिश्तेदार रीना, पुत्र लकी, पुत्री रीना तथा अमायरा के साथ साथ कानपुर से खागा जा रहे थे की थाना महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर के पास वह हादसे का शिकार हो गये। उनकी कार सडक किनारे खडे एक ट्रक में जा घुसी जिससे दो महिलाओं सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड गये। क्षेत्रीय लोगों तथा पुलिस ने कार मे फंसे एक युवक तथा एक आठ साल की बच्ची को किसी प्रकार बाहर निकाला और घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। एसओ महाराजपुर ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है। हादसे का करण कार चालक को झपकी आना माना जा रहा है लेकिन यहां सडक किनारे खडे ट्रको का जिक्र नही किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×