स्वाति मालीवाल के जींस-कुर्ते से खुलेंगे राज! फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया

13 मई को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर स्वाति मालीवाल के साथ हुई बदसलूकी की जांच जारी है। अब दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल के उन कपड़ों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है जो उन्होंने घटना वाले दिन पहने थे। पुलिस अब जींस और कुर्ते की फॉरेंसिक जांच करवा रही है ताकी स्वाति मालीवाल जो आरोप लगा रही है, उसके सबूत मिल सके। वहीं आम आदमी पार्टी ने फिर साजिश की  बात को दोहराया है। एसीबी केस को लेकर स्वाति को धमकाया गया। स्वाति को धमका कर साजिश का चेहरा बनाया जा रहा है। प्लानिंग सीएम पर आरोप लगाने की थी। दिल्ली सरकार की मंत्री अतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि स्वाति मालीवाल को मोहरा बनाकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ षड़यंत्र रचा गया। उनका इरादा था कि अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगेंगे। एसीबी केस को लेकर उन पर दबाव बनाया गया। लेकिन ये षड़यंत्र भी कामयाब नहीं हो पाया। वीडियो सामने आने के बाद सब साफ हो गया।

आरोपी विभव कुमार को किया गिरफ्तार

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले का मामला गरमाया हुआ है। पुलिस ने सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच खबरें आ रही हैं कि सीएम हाउस के सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की गई है और कहा जा रहा है कि विभव कुमार के मोबाइल फोन को भी फॉर्मेट कर दिया गया है। ऐसे में कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। किसी दौर में हम सब निर्भया को इंसाफ़ दिलाने के लिए सड़क पर निकलते थे, आज 12 साल बाद सड़क पर निकले हैं ऐसे आरोपी को बचाने के लिए जिसने सीसीटीवी फुटेज ग़ायब किए और फोन फॉरमेट किया? काश इतना ज़ोर मनीष सिसोदिया जी के लिए लगाया होता। वो यहाँ होते तो शायद मेरे साथ इतना बुरा नहीं होता।

क्या कहती है स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट?

स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट में साफ है कि उनके बाएं पैर में चोट है और दाहिनी आंख के नीचे भी चोट के निशान हैं। स्वाति मालीवाल के शरीर पर कुल चार चोट के निशान हैं. इसके अलावा मेडिकल रिपोर्ट में किसी हथियार से हमले की पुष्टि नहीं हुई है। जब स्वाति इलाज के लिए अस्पताल पहुंची तो उन्होंने बताया कि उनके सिर पर हमला किया गया है। इसके बाद वह गिर गईं, जिसके बाद उनके पेट, पैर, कमर और छाती पर पैरों से वार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×