आटा चक्की चलाने वाला 20 साल में कैसे बन गया धनकुबेर, हर जगह लगी थी नोटों की गड्डियां

आगरा,  महज 20 साल पहले तक आटा चक्की चलाने वाला आगरा का रामनाथ डंग आज का पर्ची किंग है. ये वो ही रामनाथ डंग है, जिसके यहां से आयकर छापे में जब नोटों की गड्डियां निकलनी शुरू हुई तो एक के बाद एक नोटों का अंबार लग गया. पहले ही दिन बेड से, जूतों के डिब्बों और बाथरूम से नोटों की गड्डियां इतनी बड़ी संख्या में बरामद हुई कि उनकी गिनती करीब 80 करोड़ तक जा पहुंची.

शू बिजनेस की आड़ में पर्ची कारोबार का काला धंधा

देखते ही देखते काली कमाई से बन गया करोड़पति

इसी पर्ची को लेकर कारखानेदार रामनाथ डंग के पास आकर पेमेंट ले जाता था. इस पर्ची के आधार पर रामनाथ डंग तीन महीने बाद ब्याज सहित अपनी रकम उस दुकानदार से ले लेता था. बताया जा रहा है कि रामनाथ डंग एक से पांच फीसदी तक ब्याज वसूल लिया करता है. आयकर विभाग को छापेमारी के दौरान कई करोड़ की ऐसी अवैध पर्चियां बरामद हुई हैं. इन्हीं पर्चियों के बूते पर रामनाथ डंग काली कमाई का कुबेर बन बैठा. रामनाथ डंग अपने दो बेटों राजीव और संजीव डंग के साथ अपने इस कारोबार को चला रहा है.

ये जूता कारोबारी भी धन बटोरने में नहीं रहे पीछे

वहीं बीके शूज का मालिक अशोक मिड्डा भी चंद सालों में करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन बैठा. एमजी रोड के धाकरान चौराहा पर बना बीके शूज का शोरूम छोटे छोटे कारखानेदारों से जूते बनवा कर खरीदता है. उसके बाद देश भर के कई राज्यों में उसकी सप्लाई की जाती थी. बीके शूज का मालिक अशोक मिड्डा भी अपने कारखानेदारों को पर्चियां देता था. मंशु फुटवियर का मालिक अशोक मिड्डा का ही भाई है. ये भी शू कारोबारी हैं. इन दोनों के यहां से भी करोड़ों की अघोषित आय सरेंडर होने की बात कही जा रही है.

आयकर विभाग की छापेमारी में हुआ बड़ा खुलासा

बताते चलें कि आयकर विभाग ने गुप्त सूचना मिलने पर आगरा के जूता कारोबारियों के ठिकानों पर 3 दिन पहले बड़ी रेड की है. इस छापेमारी में विभाग को करीब 80 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई. यह नकदी इतनी ज्यादा थी कि उसे गिनने के लिए कई मशीनें मंगवानी पड़ी. छापेमारी से बचने के लिए भ्रष्ट कारोबारियों ने बाथरूम, अलमारी, गोदाम समेत तमाम जगह नोटों के ढेर छुपा रखे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×