बीमारी और डर के साए में जी रही जनता

  • डेढ़ महीने से खुदी सड़क, पनप रहे मच्छर; बदबू ने किया जीना दूभर
कानपुर, हमीरपुर रोड से लगा वार्ड नं 14 अब शहर से अलग कर दिया गया है, और इसे अलग कराने वाला कोई और नहीं यहां के ‘पार्षदपति‘ सुनील कनौजिया हैं। आलम यह है कि मेनरोड को इस क्षेत्र से जोड़ने वाली सड़क पूरी की पूरी खुदी हुई है। खोदाई के दौरान सीवर का चैंबर टूट जाने से सड़क नाले के पानी से बजबजा रहा है, जिसमें मच्छर पनप रहे हैं। आसपास के लोग डेढ़ महीने से इस आपदा को झेलने पर मजबूर हैं, पर कहीं कोई सुनवाई नहीं है। लोगों के अनुसार गंदगी के कारण अब क्षेत्र में बीमारियां भी फैलने लगीं हैं। क्षेत्र के अंदर घुसने पर यहां बने दो पार्क भी बदहाली की यही दास्तां बता रहे हैं। साफ-सफाई और सुविधा के नाम पर पूरे क्षेत्र की अनदेखी ने मानो इस पूरे क्षेत्र को ही बीमार बना दिया है। घर से बाहर निकलते ही टूटी हुई सड़क, उसपर दिनभर सीवर से रिस रहे पानी की बदबू। यह गंदगी, जो अब पीने के पानी तक पहुंच गई है। सीवर के पानी में पनप रहे मच्छर नंगी आंखों से देखे जा सकते हैं। यहां के लोगों का दावा है कि पिछले तीन-चार सालों से वे दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जलसंकट के कारण ट्यूबवेल खोदाई का काम होना था, पर ट्यूबवेल तो खुदी नहीं पूरी सड़क जरूर खुद गई। साथ ही कई घरों के छज्जे भी तोड़ने की कवायद की जानी है जिसमे कुछ कानूनी पेंच फसे है,
पार्षदपति सुनील कनौजिया का कहना है कि ट्यूबवेल खोदाई के लिए प्लांट लाया जा रहा था जिससे सड़क और छज्जों को तोड़ना पड़़ा। डेढ़ महीने से अधिक हो गए हैं पर अभी तक प्लांट का कोई अता-पता नहीं है। लोगों के मन में इस दुर्दशा को लेकर एक तरह की मायूसी और निराशा घर करने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×