खाने में चूहे, मेंढक और उंगली निकल रही है! ये हो क्या रहा है?

पैकेट और डिब्बे के अंदर किसी नामी कंपनी के खाने-पीने का सामान आता है. तो हम बिना कुछ सोचे-समझे उसे खा लेते हैं. मगर जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं, उसे पढ़कर आपके होश उड़ जाएंगे. हो सकता है कि आप अब बड़े-बड़े ब्रांड्स पर भरोसा करना भी बंद कर दें. बीते कुछ समय से देश में खाद्ध पदार्थों में तमाम शिकायतें आ रही हैं. कभी आइसक्रीम में अंगूठा निकल रहा है तो कहीं मरा हुआ चूहा दिखा तो दूसरी तरफ मरा मेंढक मिला. ये दोनों ही जानवर खाने के पैकेट्स यानी चॉकलेट के सिरप में मिले हैं. ऐसे में बड़े-बड़े ब्रांड्स पर भरोसा करके उनके प्रोडक्ट्स को बड़े चाव से खाने वाले लोगों के लिए ये तस्वीर खबर किसी बुरे सपने से कम नहीं होगी, मगर ये सच है.

सबसे पहले मरे हुए मेंढक की खबर जानते हैं. गुजरात के जामनगर में जब लोग एक नामी कंपनी का चिप्स लेने गए. तब पैकेट के अंदर उन्हें मरा हुआ मेंढक मिला. वो मेंढक जिसे जिंदा देखकर भी कई लोग उछल पड़ते हैं. वहीं उनके फेवरेट चिप्स के पैकट में मरा हुआ मेंढक था. इससे पहले की टेस्ट के दीवाने लोग चिप्स खाने की जल्दबाजी में उस मरे मेढ़क को गले के नीचे उतार लेते किस्मत से लोगों की नजर उस पर पड़ गई. यानी गनीमत रही कि ऐसा नहीं हुआ. अब कंपनी के मैनेजर का कहना है कि चिप्स बनाने का काम रोबोटिक मशीनों से किया जाता है. ऐसे में पैकेट के अंदर मेंढक का आना संभव नहीं. अब जामनगर की महानगरपालिका अब इस मामले की जांच में जुट गई है..

वहीं महाराष्ट्र के पुणे में एक मरा हुआ चूहा चॉकलेट सिरप में डूबा हुआ मिला. डार्क कलर का चॉकलेट और काले रंग का चूहा सबकुछ मिक्स हो गया था. प्रामी श्रीधर नाम की कस्टमर ने ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी करने वाले ऐप से ये चॉकलेट सिरप मंगाया. मगर जब सिरप घर आया तब उसमें चॉकलेट के साथ चूहा भी फ्री मिला.

यानी ऑनलाइन हो या ऑफलाइन हर मोड से मंगाई गई खाने की चीजें खतरनाक हो सकती हैं. मरे हुए जानवर मिलने से सवाल उठता है उन कंपनीज पर जो क्वालिटी के बड़े-बड़े दावे तो करती हैं. मगर उनके प्रोडक्ट्स के रखरखाव की क्वालिटी दांव पर लगी रहती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×