त्योहार का रुप लिया योग दिवस ने सांसदों, विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी खूब चलाए हाथ- पैर

  • प्राचीन काल में भारतीयों का जीवन ही योगी जीवन था
कानपुर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शहर के गली, मुहल्ले व घर घर योग की धूम रही।सुबह सबेरे से ही लोग पार्को व सार्वजनिक स्थानों पर योग के लिए निकल पडे।लोगों के उत्साह को देख ऐसा लग रहा था कि जैसे वे कोई त्यौहार मनाने जा रहे हो।
शहर का कोई ऐसा पार्क नही था जंँहा योग के कार्यक्रम आयोजित न किए जा रहे हो।हर जगह लोगों का उत्साह देखते बन रहा था ।बच्चे ,महिलाएं, नौजवान व बुजुर्ग सभी योग करते नजर आए।जनप्रतिनिधियों सांसदों, विधायकों व पार्षदों ने भी इस योग दिवस पर पार्को मे योग गुरुओ के सानिध्य मे खूब हाथ-पैर चलाए।
गोबिन्द नगर एच ब्लाक स्थित अमर शहीद मेजर अविनाश सिंह भदौरिया पार्क मे पंतजलि योग पीठ,कानपुर दक्षिण  के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम मे सैकडों की संख्या मे लोग योग करने पहुंचे।यंहा पंतजलि योग पीठ के प्रमुख योगाचार्य राकेश यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने एवं योग को वैश्विक पहचान देने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं योग गुरु बाबा रामदेव जी की महती भूमिका है। योग भारत की प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है।
यह मन और शरीर की एकात्मता, विचार और कार्य, संयम और सम्पूर्णता,मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य, स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण का प्रतीक है।योग हमारी जीवन शैली को बदलकर और चेतना जागृत कर कल्याण में सहायता कर सकता है। वास्तव में योग हमारे मन मस्तिष्क को स्थिरता प्रदान करता है। शांति प्रदान करता है ।धैर्य प्रदान करता है ।भारत का प्राचीन योग एक-दो घंटे का नहीं था बल्कि भारतीयों का जीवन ही योगी जीवन था और योग ही जीवन का मूल आधार था। योग तन और मन दोनों को शांत कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में मददगार होता है।
योगाभ्यास शिविर में योग शिक्षको ने ओम का उच्चारण, त्राटक क्रिया, सिद्धासन, सूर्य नमस्कार, सिंहासन, ताड़ासन भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम विलोम, कपालभाति, भुजंगासन, शवासन समेत अन्य योगाभ्यास करते हुए इनके लाभ एवं महत्व पर प्रकाश डाला।
इसके पूर्व दीप प्रज्जवलन कर  योग के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संचालन योग शिक्षक एवं  राकेश यादव तथा श्रीमती डा.संतोष अरोडा ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रकाश वीर आर्य, विकास दूबे, सुनील नारंग,दिलीप सिंह,शालू आर्य ,सुशील वधावन,सुमन जैन, निशा दीक्षित,अरूण कुमार बाजपेयी, विशाल साहनी, हरीश अरोड़ा,सोनू शर्मा आदि रहे।
सांसद रमेश अवस्थी, सांसद देवेन्द्र सिंह भोले,विधायक सुरेन्द्र मैथानी, विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक निलीमा कटियार, एमएलसी मानवेन्द्र सिंह,एमएलसी अरूण पाठक, एमएलसी सलिल विश्नोई ने भी अपने अपने घर के निकट पार्कों में युग गुरुओं के सानिध्य में खूब हाथ-पैर पटके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×