नीट परीक्षा में धांधली कांग्रेस उत्तरी सड़क पर किया विरोध प्रदर्शन

कानपुर, शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर द्वारा देश में हो रही तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और उसके पेपर लीक और हाल ही में नीट परीक्षा में अनियमितताएं व पेपर लीक हुए इसके विरोध में सभी कांग्रेस जनों द्वारा पैदल मार्च निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारे लगाए गए “सरकार वीक, पेपर लीक ” “शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो केंद्र सरकार मुर्दाबाद “इसके उपरांत राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी कानपुर नगर के अनुपस्थिति में एससीएम 4 सत्य प्रकाश  को दिया गया और परीक्षा रद्द करने की मांग की गई।शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी और निवर्तमान लोकसभा प्रत्याशी आलोक मिश्रा पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी और सोहेल अख्तर अंसारी ने वहां मौजूद प्रेस के साथियों को संबोधित करते हुए कहा नीट यूजी 2024 का परिणाम 4 जून 2024 को जारी हुआ था जिसमें कई अनियमितताएं जाहिर हुई पेपर लीक का आरोप भी अभ्यर्थियों द्वारा लगाया गया !विरोध प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से मदन मोहन शुक्ला, दिलीप शुक्ला,करिश्मा ठाकुर, पवन गुप्ता , नरेश त्रिपाठी,राजेश गौतम, लल्लन अवस्थी, अजय त्रिपाठी, नागेंद्र यादव,  मोहम्मद तारिक, सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×