राष्ट्रीय बजट अधिवक्ताओं को निरंतर कर रहा निराश : रवीन्द्र शर्मा

कानपुर, प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर कचहरी परिसर में  परिचर्चा हुई जिसमें बोलते हुए पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद ही अभी तक राष्ट्रीय स्तर पर अधिवक्ताओं की एक भी सामाजिक सुरक्षा योजना लागू नहीं की गई है।
अधिवक्ता समाज अपनी सामाजिक सुरक्षा हेतु बजट में निश्चित धनराशि का बजटीय प्रावधान किए जाने हेतु निरंतर  प्रयासरत हैं हमने प्रधानमंत्री के कार्यालय नई दिल्ली जाकर और सांसदों के माध्यम से कानून मंत्री सहित प्रधान मंत्री को प्रतिवेदन दे अधिवक्ता पेंशन योजना अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा कवर योजना और युवा अधिवक्ता प्रोत्साहन योजना हेतु बजटीय प्रावधान किए जाने की मांग की। किंतु पूर्व की भांति इस वर्ष भी प्रस्तुत बजट में अधिवक्ताओं की पूर्ण उपेक्षा की गई, जबकि हमें विश्वास था इस बजट में अधिवक्ताओ की सामाजिक सुरक्षा के लिए ना कुछ जरूर किया जाएगा किंतु ऐसा कुछ नहीं हुआ हमें ऐसा लगता है कि सरकार अधिवक्ताओं की सामाजिक सुरक्षा के प्रति कतई गंभीर नहीं है। एक बार फिर वकील खाली हाथ है किंतु हम अपनी सामाजिक सुरक्षा हेतु निरंतर प्रयासों में लगे रहेंगे।
परिचर्चा में प्रेम गुप्ता पूर्व अध्यक्ष सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन अरविन्द दीक्षित पूर्व उपाध्यक्ष बार  एसोसिएशन मो कादिर खां संजीव कपूर अखिलेश सिंह विष्णु पासवान शरद मिश्रा जे पी उत्तम हरिशंकर चतुर्वेदी शिवम गंगवार उमर दानिश कुरेशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती
Advertisement ×