20 से ज्यादा तलाकशुदा और विधवा महिलाओं से शादी कर ठगी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

पालघर। देशभर में 20 से अधिक महिलाओं के साथ कथित तौर पर शादी करने और उनसे कीमती सामान की ठगी करने को लेकर महाराष्ट्र की पालघर जिला पुलिस ने 43 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि नाला सोपारा निवासी एक महिला की शिकायत की जांच कर रही मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने 23 जुलाई को ठाणे जिले के कल्याण से आरोपी फिरोज नियाज शेख को गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ निरीक्षक विजयसिंह भागल ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने एक वैवाहिक वेबसाइट पर उससे दोस्ती की और उससे शादी की। उन्होंने बताया कि शेख ने अक्टूबर और नवंबर 2023 में महिला से 6.5 लाख रुपये की नकदी, एक लैपटॉप और अन्य कीमती सामान लिए। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, चेकबुक और गहने बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि जांच से पता चला है कि शेख वैवाहिक साइट पर तलाकशुदा और विधवा महिलाओं से संपर्क करता था। इसके बाद वह महिलाओं से शादी कर उनकी कीमती वस्तुएं ठग लेता था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 2015 से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुजरात सहित देश के विभिन्न हिस्सों में 20 से अधिक महिलाओं से ठगी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×