मुस्लिम टीचर हिंदू छात्रों को नहीं लगाने देती तिलक, मुस्लिमों को टोपी लगाने को कहती, जबरदस्ती पढ़वाती नमाज

उत्तर प्रदेश के बिजनौर के सरकारी स्कूल में एक मुस्लिम टीचर्स ने ऐसा फरमान सुनाया कि सुनकर हर कोई हैरान रह गया. मामला जब अधिक बढ़ा तो जांच के भी आदेश दिए गए. आइए जानते हैं पूरा मामला.

मुस्लिम टीचर करती हैं तिलक लगाने से मना

यूपी में बिजनौर जिला के बनेड़ा के उच्च माध्यमिक विद्यालय के हिंदू छात्रों ने आरोप लगाया है कि उनको तिलक लगाकर स्कूल आने की अनुमति नहीं, ऐसा करने पर उनका तिलक मिटा दिया जाता है, जबकि मुस्लिम छात्रों को टोपी पहनकर आने के लिए कहा जाता है. वहीं उनको जबरदस्ती जुमे की नमाज पढ़ाने मस्जिद ले जाया जाता है. मामला सामने आने पर बीएसए ने जांच बैठाई है.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, क्लास सिक्स के छात्र मयंक ने बताया कि तिलक लगाकर आने के लिए उनकी अध्यापिका आयशा ने मना किया था. वो सभी को तिलक लगाकर आने से रोकती हैं, लेकिन कुछ छात्र टोपी पहनकर आते हैं, तो उनको नहीं रोका जाता.

चोटी रखने पर भी मनाही
मामले को लेकर आरएसएस के खंड कार्यवाह रोहित ने बताया कि हमारे शाखा में 50 बच्चे आते हैं. उन्होंने मुझे बताया क‍ि मुस्लिम बच्चे टोपी लगाकर आते हैं, तो टीचर द्वारा उन्‍हें नहीं रोका जाता, लेकिन चोटी रखने और तिलक लगाकर आने के लिए ह‍िंंदू बच्‍चों को मना किया जाता है.

जांच शुरू
बीएसए ने मामले को संज्ञान में लिया और विद्यालय का निरीक्षण कर जांच का आदेश द‍िया है. बीएसए योगेंद्र कुमार ने कहा क‍ि मामले की जांच तत्काल प्रभाव से एबीएसए को सौंप दी गई है.  बीएसए का कहना है कि मुस्लिम शिक्षक को स्‍कूल में प्रापर ड्रेस मे आना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×