अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का पद ग्रहण एवं क्षत्रिय मिलन समारोह आयोजित

  • क्षत्रिय समाज देश एवं समाज की रक्षा करने के लिए सदैव समर्पित : मनोज भदौरिया 
कानपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा कानपुर नगर के द्वारा पद ग्रहण एवं क्षत्रिय मिलन समारोह का आयोजन शकुंतला लॉन अर्रा में धूमधाम से आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेन्द्र सिंह राजावत राजू पूर्व कैबिनेट मंत्री बादशाह सिंह तथा वीरपाल सिंह भदौरिया एवं अनुज सिंह चौहान युवा राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत जिलाध्यक्ष मनोज सिंह भदौरिया ने पुष्पगुच्छ एवं पगड़ी पहनाकर तलवार भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में बोलते हुए जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया ने कहा की क्षत्रिय समाज वास्तव में देश और समाज की रक्षा करने के लिए सदैव समर्पित रहा है।
यही कारण है कि जब क्षत्रिय शस्त्र उठाते हैं तो केवल अपनी रक्षा के लिए नहीं वरन देश और समाज की रक्षा के लिए उठाते हैं। महाराणा प्रताप ने अपनी लड़ाई क्षत्रियों की रक्षा के लिए नहीं वरन समस्त समाज की रक्षा हेतु लड़ी थी। न्याय और धर्म की रक्षा करना ही क्षत्रिय धर्म है। पद ग्रहण में मीडिया प्रभारी लाखन सिंह मृत्युंजय सिंह राजावत युवा जिलाध्यक्ष ग्रामीण रंजना सिंह राजावत जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ को पद की गरिमा बनाए रखने ईमानदारी व निष्पक्षता से काम करने और हर हाल में देश एवं संगठन की संप्रभुता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। सैकड़ो की संख्या में पहुंचे पदाधिकारियों ने जय मां भवानी तथा जय राजपुताना के जोरदार नारे लगाए।
कार्यक्रम के दौरान कोलकाता में बर्बरता से हुई डॉक्टर की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। युवा प्रकोष्ठ में सुरेन्द्र सिंह प्रियांशु ठाकुर साहिल सिंह आकाश भदौरिया मंत्री सहित हरिओम परिहार शैलेंद्र सिंह सौरभ सिंह अभय प्रताप सिंह आलोक सिंह रवि ठाकुर वीरांगना मोर्चा में सुनीता सिंह प्रतिज्ञा सिंह रूपा सिंह अनामिका सिंह न्रमता सिंह अनामिका सिंह नीलू सिंह वर्षा सिंह सीमा सिंह सुधा राजावत सौम्या चौहान प्रतिभा सिंह आशा तोमर को मनोनीत किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से मनोजानन्द महाराज गोल्डन बाबा पंकज राजावत करणी सेना संजय तिवारी नितिन चतुर्वेदी एड पंकज राजावत पंकज तोमर कुलदीप भदौरिया मनबोधन सिंह सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×