झटपट से बनाएं यह मलाई सैंडविच, बच्चे बाहर का बर्गर-पिज्जा खाना भूल जाएंगे

आमतौर पर बच्चों को बाहर का स्ट्रीट फूड कुछ ज्यादा ही पसंद आ रहा है। घर का खाना तो उन्हें पसंद भी नहीं आ रहा है। जब पिज्जा-बर्गर मिल जाए तो बड़े ही स्वाद से खाते हैं, लेकिन घर में  हरी  सब्जी बन जाए तो उसे खाते नहीं है। बाहर का स्ट्रीट फूड खाने से बीमारियां होती है इसलिए घर पर ही बच्चों के लिए स्ट्रीट फूड जैसा हेल्दी चीजें बनाएं। आज हम इस लेख में लेकर आए मलाई सैडविच की रेसिपी। घर में एक बार बना लिया तो बच्चे बार-बार इसे मांगेंगे। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

मलाई सैंडविच बनाने की सामग्री

-ब्रेड

– ताजा मलाई

– शिमला मिर्च

– प्याज

– टमाटर

– कॉर्न

– काली मिर्च

– ऑरिगैनो

– नमक

– कैचअप

– मक्खन

सैंडविच बनाने की विधि

– सबसे पहले आप मलाई सैंडविच बनाने के लिए सभी सब्जियों को बरीक काट लें।

– इसके बाद इन सब्जियों को मलाई में डालकर इसमें नमक और ऑरेगैनो अच्छी तरह से मिक्स करें।

– अब आप एक ब्रेड स्लाइस पर टोमैटो केचअप की लेयर लगाकर सब्जियों का मिश्रण लगाएं और ऊपर से दूसरा स्लाइस लगाकर सैंडविच बना लें।

– फिर आप हल्का सा बाटर लगाने के बाद इसे सुनहरा होने तक दोनों साइड से सेक लें।

– अब इस सैंडविच को अपने बच्चे की पसंदीदा शेप में काट लें और सॉस के साथ परोसें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×