पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने भेजा ज्ञापन

कानपुर। कानपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अवनीश दीक्षित पर हुई पुलिसिया कार्रवाई के बाद से जिला पुलिस प्रशासन ने मानो नगर के समस्त पत्रकारों को ही अपराधी की श्रेणी में खड़ा कर रखा है, इसी संदर्भ में आए दिन नगर पुलिस अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरो से प्रार्थना पत्र लेकर पत्रकारों को जैसे जेल भेजने की कसम खा रखी है, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। इसी संबंध में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, अध्यक्ष भारतीय प्रेस परिषद के साथ समस्त जिम्मेदारों को ज्ञापन भेज कर पत्रकारों पर पुलिसया उत्पीड़न रोकने की मांग की है।
संगठन ने अपने ज्ञापन के माध्यम से मांग की के डी0जी0पी कार्यालय के आदेश पत्रक संख्या डीजी -आठ-140(25)2017-19 दिनांक 15 नवंबर 2019 का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए साथ ही किसी भी भ्रष्टाचार/समाचार प्रकाशन की सत्यता की जांच किए पत्रकार पर मुकदमा न दर्ज किया जाए। ज्ञापन भेजने के संदर्भ में संगठन के संरक्षक अश्वनी दीक्षित ने पत्र को बताया निसंदेह अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, परंतु आज जिले की पुलिस अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरो से प्रार्थना पत्र लेकर पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा लिख रही है, साथ ही भ्रष्ट अधिकारी अपने काले कारनामे छुपाने के लिए पत्रकारों पर झूठा रंगदारी का मुकदमा लिखाने की धमकी दे रहे हैं जो लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×