मोमोज लवर्स सावधान: खाने से पहले इसके 6 खतरों को अच्छे से समझ लें

मोमोज- ये नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, है ना? गोल-गोल, मुलायम और स्वादिष्ट मोमोज तो हर किसी को पसंद होते हैं. आजकल युवाओं और बड़ों के बीच बहुत लोकप्रिय हो गया है. खासकर, शहरी इलाकों में लोग हर नुक्कड़ और गली में आसानी से मोमोज का आनंद लेते हैं.

2. पाइल्स (बवासीर) की समस्या
मैदे का लगातार सेवन करने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और कब्ज की समस्या बढ़ जाती है. यह लंबे समय में बवासीर का कारण बन सकता है. मोमोज में मैदा का इस्तेमाल ज्यादा मात्रा में होता है, जिससे यह पाइल्स की समस्या को बढ़ावा देता है. इसके अलावा, स्ट्रीट फूड में इस्तेमाल होने वाले तेल और मसाले पेट को और भी नुकसान पहुंचा सकते हैं.

3. आंत की समस्याएं
मोमोज का अत्यधिक सेवन आपकी आंतों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. इनका सेवन आपके पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है और लंबे समय तक कब्ज, एसिडिटी और आंतों से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है. स्ट्रीट वेंडर्स द्वारा इस्तेमाल की गई सामग्री अक्सर गुणवत्ता में कमी होती है, जिससे बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.

4. नर्वस डिसऑर्डर का खतरा

मोमोज की स्टफिंग में उपयोग होने वाले घटिया क्वालिटी के तेल और मसाले नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं. इसके अलावा, मोमोज में उपयोग की जाने वाली अज्ञात सामग्री में ऐसे रसायन हो सकते हैं जो दीर्घकालिक रूप से आपकी नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकते हैं. नर्वस डिसऑर्डर (जैसे एग्जाइटी और डिप्रेशन) इन अनहेल्दी फूड्स के कारण उत्पन्न हो सकते हैं.

5. पाचन तंत्र की सेहत को प्रभावित करता है
मोमोज में अधिकतर स्ट्रीट वेंडर्स ताजी सामग्री का इस्तेमाल नहीं करते हैं. कई बार स्टफिंग में दूषित सब्जियों, खराब मांस या बचा हुआ खाने का उपयोग किया जाता है. ऐसे भोजन को खाने से आपकी पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ सकता है और आपके लीवर व पेट को लॉन्ग टर्म में नुकसान हो सकता है.

6. कैंसर पैदा करने वाले केमिकल्स
मोमोज को तैयार करने में उपयोग किए जाने वाले कई तरह के सॉस और स्टफिंग में ऐसे रसायन हो सकते हैं जो शरीर के लिए कैंसरकारी होते हैं. खासकर, जो सॉस बाहर बिकती है, उसमें आर्टिफिशियल फ्लेवर और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो शरीर में जहरीले तत्वों का निर्माण कर सकते हैं. लंबे समय तक इनका सेवन कैंसर जैसी घातक बीमारी को जन्म दे सकता है.

प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
विशाखापत्तनम के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, उबलता हुआ स्टील लिक्विड गिरने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत; कई घायल  | 'हम NDA को सपोर्ट करेंगे', करीब 20 TMC सांसदों ने ममता को दिया 'धोखा', लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र; TMC में होगी बड़ी टूट? | खान सर को किया जाएगा गिरफ्तार, पटना SSP ने बना दी स्पेशल 5 सदस्यों की टीम; कोचिंग सेंटर भी हो सकते हैं सील | Kerala के Wayanad में रहस्यमयी बीमारी का कहर, 150 स्कूली बच्चे बीमार, Health Department अलर्ट पर
Advertisement ×