जो धनिया आलू-प्याज के साथ फ्री में मिल जाती थी, उसके दाम सुनकर लग जाएगा ‘करंट’, सब्जियों के दाम में क्यों लगी आग

महंगाई का मानसून कनेक्शन. जी हां मानसून में बादल तो बरस रहे हैं लेकिन इन बरसते बादलों ने महंगाई भी बरसा दी है. बारिश की वजह से देश के कई राज्यों में सब्जियों की कीमत लगातार बढ़ रही है. जिसका असर अब आम जनता की थाली से लेकर जेब तक पड़ रहा है. सब्जी खरीदते वक्त मुफ्त मिलने वाला धनिया भी 500 रुपये किलो में बिक रही है. अहा टमाटर बड़ा मजेदार नहीं छोटा वाला टमाटर भी लोगों को लाल आंखें दिखा रहा है. प्याज भी महंगाई के आंसू रुला रही है. पिछले दो दिनों में सब्जियों के दाम में तेजी से इजाफा हुआ है.

सब्जियों के दाम रॉकेट की स्पीड से ऊपर गए हैं. लोगों के महीने का बजट बिगड़ गया है. सनडे मार्केट जैसे साप्ताहिक बाजारों में लोग सब्जी खरीदने से परहेज कर रहे हैं. दिल्ली की आजादपुर मंडी हो या ओखला की या फिर गाजीपुर मंडी थोक में सब्जियां लाकर पुटपाथ में सब्जियां बेचने वाले सब परेशान है. न मॉल में ऑफर मिल रहा है और ना सही माल मिल रहा है. ऐसे में लोगों में इस बात की भी चिंता बढ़ गई है कि भला सब्जियां नहीं खाएंगे तो शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति कैसे होगी.

सब्जी पहले    अब
हरी मिर्च 50 रू/kg 70 रू/kg
प्याज 50 रू/kg 60 रू/kg
आलू 40 रू/kg 40 रू/kg
शिमला मिर्च 80 रू/kg 120 रू/kg
फूलगोभी 40 रू/kg 80 रू/kg
लौकी 40 रू/kg 60 रू/kg
धनिया 200  रू/kg 500 रू/kg

महंगे प्याज की वजह भी जानिए
सरकार ने  मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस सीमा हटाई.
किसान विदेशों में महंगे दाम पर बेंच सकते है.
ज्यादा एक्सपोर्ट करने से देश में प्याज की कमी.
प्याज की नई फसल आने में लगेगा वक्त.
प्याज की कमी से भी दाम में इजाफा हुआ है.
मांग बढ़ने पर भी कीमतों में होता है इजाफा.

क्यों बढ़ रहे सब्जियों के दाम?
बारिश बाढ़ से सब्जियां सड़ रहीं.
धूप न निकलने से फसल बर्बाद.
बारिश से उत्पादन पर पड़ा असर.
जगह-जगह सब्जी का गाड़ियां फंसी.
मंडियों में सप्लाई कम होना वजह.
महंगा डीजल भी महंगाई की वजह.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×