कानपुर। भारतीय बालरोग अकादमी कानपुर द्वारा विश्व ओ आर एस सप्ताह के अवसर पर एस जी एम इंटरनेशल स्कूल इंदिरा नगर में ओ आर एस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के लगभग 60 बच्चो ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर शैलेंद्र गौतम, अजय खन्ना ने किया।
इस अवसर पर डॉक्टर शैलेंद्र गौतम ने बताया कि भारतवर्ष में डायरिया से मरने वाले बच्चों में चार बच्चों में एक बच्चा उत्तर प्रदेश का होता है डायरिया में मृत्यु का एकमात्र कारण शरीर में पानी की कमी है जिसको ओ आर एस देने से रोका जा सकता है बच्चों में 70 से 80 प्रतिशत वायरल के कारण डायरिया होता है डायरिया में एंटीबायोटिक का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
डॉक्टर जेके गुप्ता ने बताया कि बच्चे को बार-बार दस्त हो रहे हो, उल्टी न रुक रही हो, पेशाब कम हो रही हो तो यह सब खतरे के लक्षण होते हैं ऐसे में बच्चों को तुरंत भर्ती कराना चाहिए। कार्यक्रम मे अजय खन्ना, स्कूल प्रधानाचार्य संदीप पाठक, अजीत अग्रवाल व शिक्षक उपस्थित रहे।
