कानपुर। सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि थाना चकेरी क्षेत्र के श्यामनगर स्थित एलआईजी आवास में बुर्का पहने दो संदिग्ध व्यक्तियों के घर में घुसने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
महिला के शोर मचाने पर दोनों भागने लगे, जिनमें से एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। मौके से एक झोले में कटर मशीन व अन्य सामान बरामद हुआ है। प्रकरण की जांच कर पूछताछ के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
