ओढ़ रहे चादर, पंखा भी चला रहे, बदलते हुए इस मौसम में बीमारियों से कैसे बचें?

सर्दियां करीब आ रही हैं, और मौसम में बदलाव साफ देखा जा सकता है, अब रात के वक्त एसी चलाने की जरूरत नहीं, लेकिन हल्की स्पीड में पंखे चलाने के बावजूद चादर ओढ़ने की जरूरत पड़ती है. इस दौरान हम सभी को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है, वरना तबीयत खराब हो सकती है. डॉ. इमरान अहमद के मुताबिक चेंजिंग वेदर के दौरान बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है.

1. हेल्दी खाएं

2. गर्म पानी और हाइड्रेशन का ध्यान रखें

बदलते मौसम में हम अक्सर पानी कम पीने की जरूरत पड़ती है, जबकि शरीर को हाइड्रेट रखना उतना ही जरूरी होता है. इसके लिए दिनभर गुनगुने पानी का सेवन करें. ये शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है और आपके मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है. साथ ही, ये गले और सांस नली को नमी देने में मददगार होता है, जिससे संक्रमण का खतरा कम होता है.

3. पर्याप्त नींद लें

सर्दी के मौसम में शरीर को उचित आराम और पर्याप्त नींद की जरूरत होती है। पर्याप्त नींद इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करती है, जिससे आपका शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार रहता है। रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें ताकि आप ताजगी महसूस करें और बीमारियों से दूर रहें।

4. सही कपड़े पहनें

मौसम के हिसाब से सही कपड़े पहनना जरूरी है. जब बाहर सर्द हवाएं चल रही हों, तो गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें. खासकर सिर, हाथ और पैरों को ढक कर रखें, क्योंकि इन हिस्सों से शरीर का तापमान तेजी से गिरता है.

5. एक्सरसाइज करें

इस मौसम में बॉडी को एक्टिव रखना जरूरी है. नियमित रूप से हल्का व्यायाम करें, जैसे योग, टहलना, या स्ट्रेचिंग. ये न सिर्फ आपके शरीर को गर्म रखता है, बल्कि आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×