उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की मुख्यालय सूबेदारगंज में सभा संपन्न हुई। संयुक्त महामंत्री रूपम पांडेय ने संचालन किया, सभा के अध्यक्ष अजय सिंह रहे। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (NFIR) की राष्ट्रीय महिला कॉर्डिनेटर एवं नर्थ सेंटर रेलवे इम्पल्इज संघ (NCRES) की पूर्व मंडल पदाधिकारी बीना सिंह एवं नर्थ सेंटर रेलवे इम्पल्इज संघ (NCRES) के पूर्व शाखा पदाधिकारी के. एन. झा उक्त दोनो जनो ने अपने सभी महिला एवं पुरुष कर्मचारी समर्थकों के साथ सयुंक्त महामंत्री रूपम पाण्डेय के नेतृत्व मे उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ(UMRKS) की सदस्यता ग्रहण की।
संयुक्त महामंत्री रूपम पांडेय ने सभी को अंग वस्त्र पहना कर संघ की सदस्यता ग्रहण कराया तथा घोषणा किया कि बीना सिंह को मुख्यालय मंडल का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाता हैं साथ ही साथ यह भी कहा कि महिलाये मातृ शक्ति है इसलिए उनको मुख्यालय मण्डल का चुनाव प्रभारी भी घोषित किया। रूपम पाण्डेय ने यह भी बताया कि विगत दिनो मे एवं आने वाले कुछ दिनों में नर्थ सेंटर रेलवे इम्पल्इज संघ(NCRES) एवं नर्थ सेंटर रेलवे मेन्स यूनियन(NCRMU) एवं अन्य यूनियनों से बड़ी संख्या मे लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं तथा उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ(UMRKS) तीसरे विकल्प के रूप मे कर्मचारियों के विश्वास के साथ बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, भारत का यह एक मात्र ऐसा संगठन है जिसमे कोई भी रिटायर्ड नहीं है तथा ये युवा/एन पी एस कर्मचारियों के नेतृत्व का प्रथम संगठन है।
सभा में बीना सिंह ने बताया कि दोनों मान्यता प्राप्त संगठनों ने महिलाओं के साथ कुठाराघात किया है तथा महिलाओं का बहुत शोषण किया गया। जिसके कारण रेल में महिलाओं की स्थिति बहुत बदतर हो गयी है।
सभा में रूपम पांडेय, अजय सिंह, निर्भय सिंह, बीना सिंह, अनुपमा श्रीवास्तव, एन. झा., राजेन्द्र कुमार, बिपिन शुक्ला, अनुभव गौङ, सुशील धुजिया, अनुभव गौङ, अंबुज त्रिपाठी, हरीश कुमार, दिल्केश मीणा, बीरबल ठाकुर, विपुल पांडेय, आदि उपस्थित रहे।
