उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की मुख्यालय सूबेदारगंज में सभा हुई संपन्न

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की मुख्यालय सूबेदारगंज में सभा संपन्न हुई। संयुक्त महामंत्री  रूपम पांडेय ने संचालन किया, सभा के अध्यक्ष अजय सिंह रहे। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (NFIR) की राष्ट्रीय महिला कॉर्डिनेटर एवं नर्थ सेंटर रेलवे इम्पल्इज संघ (NCRES) की पूर्व मंडल पदाधिकारी बीना सिंह एवं नर्थ सेंटर रेलवे इम्पल्इज संघ (NCRES) के पूर्व शाखा पदाधिकारी के. एन. झा उक्त दोनो जनो ने अपने सभी महिला एवं पुरुष कर्मचारी समर्थकों के साथ सयुंक्त महामंत्री रूपम पाण्डेय के नेतृत्व मे उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ(UMRKS) की सदस्यता ग्रहण की।
संयुक्त महामंत्री रूपम पांडेय ने सभी को अंग वस्त्र पहना कर संघ की सदस्यता ग्रहण कराया तथा घोषणा किया कि बीना सिंह को मुख्यालय मंडल का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाता हैं साथ ही साथ यह भी कहा कि महिलाये मातृ शक्ति है इसलिए उनको मुख्यालय मण्डल का चुनाव प्रभारी भी घोषित किया। रूपम पाण्डेय ने यह भी बताया कि विगत दिनो मे एवं आने वाले कुछ दिनों में नर्थ सेंटर रेलवे इम्पल्इज संघ(NCRES) एवं नर्थ सेंटर रेलवे मेन्स यूनियन(NCRMU) एवं अन्य यूनियनों से बड़ी संख्या मे लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं तथा उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ(UMRKS) तीसरे विकल्प के रूप मे कर्मचारियों के विश्वास के साथ बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, भारत का यह एक मात्र ऐसा संगठन है जिसमे कोई भी रिटायर्ड नहीं है तथा ये युवा/एन पी एस कर्मचारियों के नेतृत्व का प्रथम संगठन है।
सभा में बीना सिंह ने बताया कि दोनों मान्यता प्राप्त संगठनों ने महिलाओं के साथ कुठाराघात किया है तथा महिलाओं का बहुत शोषण किया गया। जिसके कारण रेल में महिलाओं की स्थिति बहुत बदतर हो गयी है।
सभा में रूपम पांडेय, अजय सिंह, निर्भय सिंह, बीना सिंह, अनुपमा श्रीवास्तव, एन. झा., राजेन्द्र कुमार, बिपिन शुक्ला, अनुभव गौङ, सुशील धुजिया, अनुभव गौङ, अंबुज त्रिपाठी, हरीश कुमार, दिल्केश मीणा, बीरबल ठाकुर, विपुल पांडेय, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×