15 मिनट में बनाएं होटल जैसा स्वादिष्ट ब्रेड रसमलाई

त्योहारों के मौके पर हमारे घरों में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में कोई भी त्योहार हो सभी के घरों में तरह-तरह की मिठाइयां और स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं। लेकिन कई बार समय की कमी होने के कारण हम कुछ ऐसा बनाने की सोचते हैं, जो जल्दी बन जाए और साथ में खाने में भी टेस्टी हो। अगर आपके पास भी समय की कमी है और आप कुछ झटपट में लेकिन बेहद स्वादिष्ट मिठाई बनाना चाहती हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी मिठाई की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको आप फटाफट घर पर बना सकती हैं और यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगेगी। ब्रेड तो लगभग हर किसी के घर में होता है, तो बता दें कि आप बहुत कम समय में ब्रेड रसमलाई बना सकती हैं। यह ब्रेड रसमलाई खाकर मेहमान खुद को आपकी तारीफ करने से नहीं रोक पाएंगे, तो आइए जानते हैं ब्रेड रसमलाई की रेसिपी के बारे में…

सामग्री

ब्रेड स्लाइस

दूध

कंडेंस्ड मिल्क

किशमिश

बादाम

हल्दी

इलायची पाउडर

ऐसे बनाएं

सबसे पहले ब्रेड के स्लाइस के साइड पार्ट्स यानी ब्राउन वाले हिस्से को काटना है। इन ब्रेड को गोल-गोल शेप में काट लें। अब एक पैन में दूध उबाल लें और दूध में चुटकी भर हल्दी डाल लें, जिससे कि कलर अच्छा आए। फिर इसमें इलायची पाउडर डाल दें और दूध उबलने के बाद इसमें किशमिश डालें फिर बादाम डालकर अच्छे से उबाल लें।

अब गैस बंद कर दूध को थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें औऱ इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छे से मिला लें। कंडेंस्ड मिल्क डालने से इसमें मिठास आएगी और आपको अलग से चीनी नहीं डालनी पड़ेगी। अब बाउल में ब्रेड स्लाइस डालें और ऊपर से दूध का मिश्रण डालकर ब्रेड को भीगने दें। अब ऊपर से कटे बादाम डालकर डालकर सर्व करें। आप चाहें तो इसको ठंडा या गर्म दोनों तरीकों से खा सकते हैं। इस तरह से इंस्टेंट ब्रेड से बनी स्वादिष्ट ब्रेड रसमलाई तैयार है। आप चाहें तो इसको 1 सप्ताह के लिए फ्रीज में भी स्टोर करके खा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सुरों की मल्लिका Asha Bhosle का निधन, कल Shivaji Park में होगा अंतिम संस्कार | West Bengal में गरजे Yogi Adityanath, बोले- TMC के गुंडों का UP मॉडल से होगा इलाज | 'ईरान को नरक में भेज देंगे, होर्मुज स्ट्रेट से... ', वार्ता फेल होने के बाद आगबबूला हुए ट्रंप | 'TMC की निर्मम सरकार चाय बागानों को भी बर्बाद कर दी', दार्जिलिंग में गरजे PM मोदी
Advertisement ×