शराब समझकर बुजुर्ग ने गटका ‘टॉयलेट क्लीनर’, हुई मौत

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में नशे की हालत में एक बुजुर्ग ने कथित रूप से शराब के धोखे में ‘टॉयलेट क्लीनर’ गटक लिया जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान भगवान सिंह (67) के तौर पर हुई है जो यहां जामला गांव के रहने वाले थे। पौड़ी पुलिस थाने के प्रभारी अमरजीत सिंह ने परिजनों के हवाले से बताया कि अपनी भतीजी के शादी समारोह में शामिल होने के बाद रविवार रात घर लौटे सिंह ने नशे की हालत में गलती से ‘टॉयलेट क्लीनर’ पी लिया।

उन्होंने बताया कि सिंह के घर में एक कांच की बोतल में ‘टॉयलेट क्लीनर’ रखा हुआ था जिसे नशे की हालत में उन्होंने शराब समझ लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि ‘टॉयलेट क्लीनर’ पीने के बाद सिंह की तबियत बिगड़ने लगी जिसके बाद परिजन उन्हें गांव से लगभग 13 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल पौड़ी लाए जहां सोमवार को सिंह ने दम तोड़ दिया। पौड़ी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×