कानपुर। महापौर प्रमिला पांडे एवं नगर आयुक्त के नेतृत्व में जोन 3 बाबू पुरवा थाना अंतर्गत बाकरगंज चौराहे से लेकर ईदगाह तिराहा तक बुलडोजर द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। क्षेत्रीय पुलिस बल एवं प्रवर्तन दल के सहयोग से अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण दोपहर 1:00 से 3:30 बजे तक चलाया गया। इस अभियान में अस्थाई 346 स्थाई 17 कुल 363 ट्रैक्टर खोखे इतयादि ध्वस्त किए गए।

वहीं पांच ट्रक सामान भी जप्त किया गया। अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही के दौरान सी.पी. सिंह जोनल अधिकारी जोन- 3, राजेंद्र पाल कर अधीक्षक जोन- 3, राजेश सिंह अधिशासी अभियंता जोन- 3, हरि वर्मा सहायक अभियंता, सिद्धार्थ सिंह अवर अभियंता, आशीष बाजपेई जोनल स्वच्छता अधिकारी, उमाकांत गुप्ता, आनंद यादव क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस बल सहित प्रवर्तन दल मौजूद रहा।
