5 करोड़ दो.. छह करोड़ बना दूंगा, बैंक मैनेजर को ही ठग लिया

ठगी के जाल में सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बड़े पदों पर बैठे लोग भी फंस जाते हैं. महाराष्ट्र के भंडारा जिले में ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. हुआ यह कि एक्सिस बैंक के एक शाखा प्रबंधक को लालच देकर ठगों ने उससे पांच करोड़ रुपये निकलवा लिए. यह कहकर कि रकम बढ़ाकर छह करोड़ कर दी जाएगी. जब पुलिस को इस गुप्त लेन-देन की भनक लगी तो उन्होंने तुमसर इलाके की एक ड्राई क्लीनिंग दुकान पर छापा मारा और वहां छिपाकर रखे गए पूरे पांच करोड़ रुपये बरामद कर लिए. इस सनसनीखेज मामले में बैंक मैनेजर समेत नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है और अब पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं.

दरअसल पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन के अनुसार, एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक को कुछ लोगों ने लालच दिया था कि अगर वह उन्हें बैंक से पांच करोड़ रुपये निकालकर दे दें तो वे उसे छह करोड़ रुपये लौटाएंगे. इस गुप्त सौदेबाजी की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और एक सटीक योजना के तहत कार्रवाई की गई.

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की अपराध शाखा और आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तुमसर इलाके के इंदिरा नगर में स्थित एक ड्राई क्लीनिंग की दुकान पर छापा मारा. वहां से एक बक्से में रखी पांच करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई. मौके पर मौजूद सभी संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'रामलला के घर में चोरी करने वालों को सीधे फांसी', राम मंदिर चढ़ावा मामले पर महंत दिनेंद्र दास का फूटा गुस्सा | 'आतंकवाद रुकेगा, तभी आगे बढ़ेगी बात', सिंधु जल संधि पर भारत ने पाकिस्तान की गीदड़भभकी को किया खारिज, दोहराई सख्त शर्त | अली खामेनेई के जनाजे पर आंसू बहा रहा ईरान, ट्रंप ने उड़ाया मजाक, कहा- हम अच्छे लोग हैं, एक हफ्ते की छूट दी | 'चंदा चोरों की कब्र खोद देंगे CM योगी, बुलडोजर भी चलेगा', पूर्व BJP नेता टी राजा का बड़ा बयान
Advertisement ×