अप्रवासी भारतीयों को एक कैदी के रूप में माल वाहक जहाज में बैठा कर अमानवीय यातनाएं 

कानपुर। शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर द्वारा आज दिनांक 8 फरवरी 2025 को कानपुर के कचहरी स्थित चेतना चौराहे से भारत सरकार की कमजोर नीतियों के कारण अमेरिका द्वारा किए गए भारतीयों के अपमान जिसके अंतर्गत अप्रवासी भारतीयों को एक कैदी के रूप में माल वाहक जहाज में बैठा कर अमानवीय यातनाएं देने के बाद भारत भेजने पर पूरे भारत की 130 करोड़ जनता के अपमान के रूप में लेने पर प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व के आह्वान पर विशाल प्रदर्शन मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया एवं राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया गया। जिसके अंतर्गत सभी कांग्रेस जन प्रतीकात्मक विरोध के रूप में अपने हाथ और पैर में बेड़ियां व हथकड़ियां लगाकर प्रदर्शन किया ।
प्रदर्शन करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी  आलोक मिश्रा,पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव दरियाबादी आदि ने संबोधित करते हुए कहां जब-जब भाजपा की सरकार बनी है हमेशा भारत का अपमान कराया गया चाहे वह जॉर्ज फर्नांडिस का प्रकरण हो जिसमें एयरपोर्ट में उनकी जांच के नाम पर सारे कपड़े उतरवा लिए गए थे । अगर 130 करोड़ भारतीयों ने अमेरिकी कंपनियों के विरोध और उनके उत्पाद का विरोध शुरू कर दिया तो अमेरिका का आर्थिक ढांचा नष्ट होने लगेगा सारे कांग्रेस जन हाथों में तख्ती लिए हुए थे जिसमें लिखा था हथकड़ियां में हिंदुस्तानी का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान डंकाधिपति इस्तीफा दो इस्तीफा दो अबकी बार ट्रंप सरकार कहने वाले होश में आओ होश में आओ आदि नारों को लगाते हुए चल रहे थे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री शंकर दत्त मिश्रा, पवन गुप्ता, दिलीप शुक्ला, नरेश त्रिपाठी,महेश मेघानी,लल्लन अवस्थी,गुफरान अहमद चांद,आतिफ रहमान, दीपक त्रिवेदी , मुकेश दुबे,राजेश गौतम,डब्बू दीक्षित, श्यामदेव सिंह, हीरा लाल निषाद,रवि तिवारी, राजकिशोर वर्मा, मुकेश वाल्मीकि,अबरार, इस्लाम सिद्दीकी, इकबाल अंसारी, अब्बास अंसारी, सतीश वाल्मीकि, विनय पांडे, मुकेश कनौजिया,अजय त्रिपाठी,आरिफ पहलवान,जावेद आलम,अफजाल अहमद, चांद,हरीश गुप्ता,विशाल सोनकर,अब्दुल तारिक, मेराज अहमद, मदन गोपाल रखरा, वीरेंद्र चतुर्वेदी, संजय सोनकर, संदीप निषाद ,राज लक्ष्मी सिंह, इमराना खान, फ़ुजैल अंसारी, शांतनु दीक्षित, रवि बाजपेई, राधेश्याम कश्यप आदि सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×