- एडीसीपी ने दिया आश्वासन किसी भी व्यापारी का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा
कानपुर। उत्तर प्रदेश मार्बल्स टाइल्स व्यापारी बोल्ड ट्रस्ट रजि मार्बल टाइल्स के व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल एडीसीपी अर्चना सिंह ट्रैफिक विभाग कानपुर नगर से भेंट कर ज्ञापन दिया। प्रदेश मुख्य संरक्षक अनूप तिवारी प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गौड़ के नेतृत्व में सभी व्यापारी एक साथ ज्ञापन देने पहुंचे मार्बल टाइल के व्यापारियों को हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई।
एडीसीपी अर्चना सिंह ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि किसी भी व्यापारी का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। आप लोग अच्छे तरीके से व्यापार करें, बहुत जल्दी कोई ना कोई रास्ता निकाला जाएगा। प्रशासन से जो मदद होगी वह मदद व्यापारियों की जाएगीप्रदेश चेयरमैन अशोक शुक्ला, वरिष्ठ व्यापारी आशुतोष दीक्षित, आलोक गुप्ता, पीयूष दाधीच, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद जावेद आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
