गलतफहमी में ना रहें, अदालत ने एडवोकेट को सुनाई खरी-खरी

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक वकील के ज़रिए इस बुनियाद पर मामले की सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई कि एक सीनियर वकील इस मामले में बहस करेंगे. जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने उस वकील को फटकार लगाई, जिसने एक कमर्शियल विवाद से संबंधित मामले को स्थगित करने का अनुरोध किया था.

वकील ने अदालत से मामले को चार हफ्ते के लिए स्थगित करने का अनुरोध करते हुए कहा कि सीनियर वकील हरीश साल्वे इस मामले पर बहस करेंगे. वकील ने कहा कि साल्वे विदेश में हैं और लौटने के बाद वह मामले में खुद बहस करेंगे. पीठ ने टिप्पणी की,’क्या आपको लगता है कि अगर आप किसी सीनियर वकील का नाम लेंगे तो हम मामले को स्थगित कर देंगे? वकीलों की यह आदत बंद होनी चाहिए. हम सिर्फ इसलिए मामले को स्थगित नहीं करेंगे क्योंकि आपने किसी सीनियर वकील का नाम लिया है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! NEET दोबारा देने वाले छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा का ऐलान, केंद्रों पर मिलेंगे मुफ्त 'सत्तू और पानी'  | UP में Yogi सरकार का बड़ा एक्शन, Waqf Board की 31,000 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रद्द | West Bengal: PM Modi को झालमुड़ी परोसने वाले को धमकी, Pakistan से आ रहे Threat Calls, पुलिस ने दी सुरक्षा | AAP छोड़ BJP में आए Raghav Chadha को मिला बड़ा पद, Rajya Sabha याचिका समिति के बने चेयरमैन
Advertisement ×