योग गुरू ज्योति बाबा एक बार फिर MOST INSPIRING ICON OF THE YEAR AWARD-25 से सम्मानित 

  • ज्योति बाबा का मेरिट के आधार पर किया गया चयन
कानपुर/दिल्ली। नेशनल लेवल पर दिए जाने वाले मोस्ट इंस्पायरिंग आइकॉन ऑफ़ द ईयर अवार्ड के लिए अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख एवं इंडिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड,एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी योग गुरू ज्योति बाबा का चयन हो चुका है आपको यह सम्मान 22 फरवरी को दिल्ली के रेडिसन ब्लू होटल प्लाजा महिपालपुर दिल्ली में दिया जाएगा। नेशनल लेवल पर चयनित होने की जैसे ही खबर देश के नशा मुक्ति सेनानियों को हुई,उनमें खुशी की लहर जाग उठी,क्योंकि अब देश की जनता नशे के विरुद्ध लामबंद हो रही है क्योंकि दिल्ली में शराब पॉलिसी के विरुद्ध बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने वोट किया है बिहार के बाद मध्य प्रदेश में भी 18 जिलों में पूर्ण शराब पर प्रतिबंध लगने जा रहा है। इस अवसर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोपीकर एवं डिनों मौरिया विशेष रूप से अवार्ड सेरेमनी के चीफ गेस्ट हैं साथ ही इस मौके पर देश के प्रमुख इंडस्ट्रीज,एंटरप्रेन्योर्स, लीडरशिप,स्टार्टअप एवं सोशल एक्टिविस्ट विशेष रूप से भाग लेंगे।
इन सभी क्षेत्रों में पूरे देश से 100 लोगों का चयन किया गया है। समाज सेवा के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख योग गुरू ज्योति बाबा का मेरिट के आधार पर चयन किया गया है। योग ऋषि डॉक्टर ओमप्रकाश आनंद ने कहा कि मुझे गर्व है कि मेरा शिष्य श्री श्री ज्योति बाबा आज नशा मुक्ति के क्षेत्र में विशिष्ट कार्यों हेतु राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक विशिष्ट पहचान बना रहा है। पीयूष रंजन सनातनी ने जोर देकर कहा कि श्री ज्योति बाबा को इससे पूर्व इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड,प्रदेश रत्न,भारत सेवा श्री सम्मान समेत सैकड़ो पुरस्कार नशा मुक्ति युवा भारत अभियान के लिए प्राप्त हो चुके हैं और 22 फरवरी को दिल्ली में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के बीच ज्योति बाबा को दिया जाने वाला यह पुरस्कार मोस्ट इंस्पायरिंग आईकॉनिक इयर अवॉर्ड हम सभी के लिए गर्व की बात है। यह सम्मान ज्योति बाबा का नहीं,यह सम्मान देश के सभी नशा मुक्ति सेनानियों को समर्पित है।
आपको राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हेतु चयनित किए जाने के लिए संस्था योग ज्योति के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह,प्रमुख संयोजक डॉक्टर प्रवीण,आनंद जी महाराज, हरेंद्र मूर्ति जी, डा. ओम प्रकाश आनंद जी,पीयूष रंजन मिश्रा,शैलेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट,नवीन गुप्ता, गिरधर गर्ग,श्रवण कुमार,प्रदीप बिश्नोई,राकेश गुप्ता,विकास गौड़ एडवोकेट,रोहित कुमार,स्वामी अमिताभ,किशोर भाई एवं गीता पाल जी ने हर्ष व्यक्त किया है। एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल फोर्स एवं सनातन महासभा के पूरे देश की टीम ने अपने नेशनल ब्रांड एंबेसडर ज्योति बाबा को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
CM योगी ने अखिलेश यादव का चैलेंज किया स्वीकार, कहा- आप भी अयोध्या से नामांकन कीजिए और मैं भी करता हूं, लड़ाई चेलों से क्यों ........... Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील | CM योगी की चुनौती से पीछे हटे अखिलेश यादव, कहा- अयोध्या में हराने के लिए हमारा एक युवा 'पीडीए प्रहरी' ही काफी ..... रिहा नहीं किया गया तो... नेताओं की गिरफ्तारी को देख अब सोनम वांगचुक ने दी चेतावनी |      CJP प्रोटेस्ट के बीच 124 पूर्व अफसर चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे , बोले- आरोप लगाने वाले पहले सबूत भी दें .............. केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए | CJP के बाद अब INDIA गठबंधन की बारी, दिल्ली में 12 अक्टूबर को बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान ............... हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?
Advertisement ×