जिलाधिकारी ने राजकीय इण्टर कालेज, चुन्नीगंज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

कानपुर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कालेज, चुन्नीगंज, में बनाए गए जनपद के 123 परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी  कंट्रोल रूम तथा राजकीय इण्टर कालेज, चुन्नीगंज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। 24 फरवरी 2025 से हाई स्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रारंभ होगी। जो 12 मार्च को समाप्त होगी कुल 12 दिनों में बोर्ड परीक्षा सम्पन्न होगी। बोर्ड परीक्षा की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
परिषदीय परीक्षा वर्ष 2025 हेतु जनपद कानपुर नगर में निर्धारित 123 परीक्षा केन्द्रो की ऑनलाइन मॉनिटरिंग हेतु राजकीय बालिका इण्टर कालेज, चुन्नीगंज कानपुर नगर में ऑनलाइन मॉनिटरिंग कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिससे शिफ्ट वार 24 x 7 परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी ।परिषदीय परीक्षा वर्ष 2025 हेतु जनपद कानपुर नगर में निर्धारित 123 परीक्षा केन्द्रो के प्रश्नपत्रो को राजकीय इण्टर कालेज, चुन्नीगंज कानपुर नगर में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जनपद में निर्धारित 123 परीक्षा केन्द्रों में पुलिस अभिरक्षा में प्रश्नपत्र प्रेषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×