अपर पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने थाना शिवराजपुर मे समाधान दिवस के मौके पर आये फरियादियों की सुनी समस्याएं

कानपुर। अपर पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना शिवराजपुर मे समाधान दिवस के मौके पर आये हुए फरियादियों की समस्याओ को सुना गया एवं उनके तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
                 
थाना समाधान दिवस के मौके पर अपर पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त पश्चिम, राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना शिवराजपुर मे उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं उनके निस्तारण हेतु सर्वसम्बन्धित को निर्देशित किया गया। साथ ही प्रतिदिन प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रो की तत्काल जाँच करा कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए निस्तारण कराये जाने एवं आगंतुकों/पीड़ितों से सम्मान पूर्वक व्यवहार करने तथा उनके बैठने की उचित व्यवस्था करने के साथ ही सभी की समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुनकर उनके शीघ्र निस्तारण हेतु थाना प्रभारी शिवराजपुर को निर्देशित किया गया, इसके अतिरिक्त थाने में बीट पुलिस ऑफीसर(BPO) को अपने बीट क्षेत्र में सक्रिय होकर समस्याओ की जाँच कर एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही को नियत समय में निस्तारण करने के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। इस मौके जिलाधिकारी कानपुर नगर, उप जिलाधिकारी बिल्हौर, सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर, राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×