किदवई नगर एच ब्लाक शनि देव मंदिर के पास लगी आग, अग्निशमन टीम ने बड़ी मशक्क्त से बुझाई आग

कानपुर। कंट्रोल रूम फायर स्टेशन मीरपुर को सूचना प्राप्त हुई कि एच ब्लॉक पानी की टंकी के सामने किदवई नगर में कच्ची बस्ती में दुकानों में आग लगी है तत्काल सूचना पर फायर स्टेशन मीरपुर कैन्ट से प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के०के० सिंह अपनी यूनिट को लेकर घटनास्थल के लिए प्रस्थान हुए दूर से ही आग के गुब्बार को देखकर और स्टेशनों से यूनिटों की मांग की गई तथा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि टायरों की अग्नि विकराल रूप धारण कर लिये थी तथा तेज  लपटों के बीच दो एलपीजी गैस के सिलेंडर व दो एयर कंप्रेसर भी बहुत तेजी से जल रहे थे जिसमें से एक कंप्रेसर लीक हो रहा था प्रभारी के कुशल नेत्तृत्व में यूनिट को पेड़ की आड़ लगवाकर पानी का तीव्र  जेट प्रेशर बनवाकर आग पर मारने हेतु निर्देशित किया गया कुछ ही सेकंड में एलपीजी सिलेंडर व कंप्रेसर को ठंडा करते हुए व आसपास बढ़ रही आग को रोकते हुए अग्निशमन कार्य जारी रखा गया तभी घटना स्थल पर फजलगंज यूनिट व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी किदवई नगर आ पहुंचे एक होज फैलवाकर साधारण ब्रांच से एक नया मोर्चा बना करके अग्निशमन कार्य शुरू किया कुछ ही मिनट में आग को पूर्ण रूप से बुझा करके ठंडा कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×