कानपुर। होली के त्योहार को देखते हुए आयुक्त खाद्य सुरक्षा उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी कानपुर नगर के आदेश में सहायक आयुक्त (खाद्य)।। कानपुर नगर संजय प्रताप सिंह द्वारा गठित सचल दल ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नेउरी कालोनी स्थित एस एस जी इंटरप्राइजेज निर्माण स्थल से खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय मौर्य ने रंग की अधिकता के कारण रंगीन कचरी का एक नमूना संग्रहित किया तथा 1600 किग्रा 112000 रूपया मूल्य की रंगीन कचरी सीज की। साथ ही बर्रा 8 से रणविजय सेंगर के यहाँ से खोया खाद्य सुरक्षा अधिकारी नागेश चौधरी द्वारा, विवेकानांद यादव गोविंद नगर खोया मंडी से संजय वर्मा द्वारा खोया का एक नमूना, तथा गोविन्द नगर से ही अजय गुप्ता के यहाँ से खोया का एक नमूना अजय मौर्य द्वारा एकत्रित किया गया।
