राजा भैया के खिलाफ दिल्ली में घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ​​राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी सिंह की शिकायत के आधार पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि राजा भैया के खिलाफ सात मार्च को दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक भानवी ने अपनी शिकायत में रघुराज पर कई साल तक शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

उसने बताया कि पति-पत्नी विगत कई सालों से अलग-अलग रह रहे हैं। पुलिस के मुताबिक भानवी ने अपनी सास सहित ससुराल वालों पर भी उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने शुरू में अपनी शादी को बचाने के लिए कानूनी कार्रवाई से परहेज किया, लेकिन उत्पीड़न जारी रहने पर उसने आगे आने का फैसला किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×