होली के दिन घरों में रहें मुसलमान, भाजपा विधायक का बयान

बिहार के भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने होली पर मुसलमानों से घर के अंदर रहने की अपील करने के बाद विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने मुसलमानों से यह भी आग्रह किया कि वे हिंदुओं को अपना त्योहार बिना किसी व्यवधान के मनाने दें। रंगों का त्योहार इस साल रमजान के पवित्र महीने के दौरान शुक्रवार को पड़ रहा है। मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए ये टिप्पणियां कीं।

भाजपा विधायक ने कहा कि मैं मुसलमानों से अपील करना चाहता हूँ कि साल में 52 जुम्मे (शुक्रवार) होते हैं। उनमें से एक होली के साथ पड़ता है। इसलिए उन्हें हिंदुओं को त्यौहार मनाने देना चाहिए और अगर उन पर रंग लगाया जाता है तो बुरा नहीं मानना ​​चाहिए। अगर उन्हें ऐसी कोई समस्या है तो उन्हें घर के अंदर ही रहना चाहिए। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए यह ज़रूरी है। जब उनसे कहा गया कि मुसलमान रमजान के दौरान रोजा (उपवास) रखते हैं और शुक्रवार को विशेष नमाज अदा करते हैं, तो विधायक ने कहा, “उनके हमेशा दोहरे मापदंड रहे हैं। वे अबीर-गुलाल बेचकर स्टॉल लगाकर पैसा कमाने में खुश हैं, लेकिन अगर उनके कपड़ों पर कुछ दाग लग जाते हैं, तो वे दोजख (नरक) से डरने लगते हैं।”

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक और पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी ने बचौल के बयानों पर आपत्ति जताते हुए कहा, ‘‘पर्वों को लेकर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच कोई समस्या नहीं रही है। हिंदू हमारी इफ्तार पार्टियों में शामिल होते हैं। भाजपा विधायक होली पर मुसलमानों के बारे में क्यों चिंतित हैं? ये लोग राजनीतिक विवाद के लिए सांप्रदायिक तनाव पैदा करते हैं और सनातन के अगुवा होने का दिखावा करते हैं।’’ हालांकि, राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) नेता जमा खान ने कहा कि ‘‘कोई अप्रिय घटना नहीं होगी। प्रशासन को त्योहार के दौरान सौहार्द सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×