साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘सिकंदर’ का गाना ‘नाचे सिकंदर’ जारी

साजिद नाडियाडवाला के द्वारा निर्मित और ए.आर. मुरुगदॉस द्वारा निर्देशित सलमान खान-रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ का टाइटल ट्रैक ‘नाचे सिकंदर’ जारी कर दिया गया है। गाने में स्वैग से भरे हुक स्टेप्स देखने को मिल रहे हैं, जो पॉपुलर ‘डबके’ डांस फॉर्म से इंस्पायर हैं। इस ट्रैक में सलमान खान अपने सिग्नेचर स्टाइल और दमदार डांस मूव्स से पूरी स्क्रीन पर छा गए हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना हर फ्रेम में अपनी ग्रेस और एनर्जी से कमाल कर रही हैं। गाने का विजुअल और म्यूजिकल ट्रीट दोनों ही फैंस को पूरी तरह एंटरटेन कर रहे हैं। अहमद खान की कोरियोग्राफी कमाल की है, जिसमें तुर्की डांसर्स का टच इस एनर्जेटिक ट्रैक को और भी खास बना दिया है। समीर के द्वारा लिखे गए इस टाइटल ट्रैक का संगीत जैम 8 ने तैयार किया है और स्वर दिया है अमित मिश्रा, आकासा और सिद्धांत मिश्रा ने। इस साल ईद के अवसर पर रिलीज होने जा रही फिल्म ‘सिकंदर’ में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के साथ काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज भी अपने अभिनय का जलवा स्क्रीन पर बिखेरते नजर आएंगे।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×