कानपुर : ईट राइट इण्डिया अभियान के अंतर्गत भव्य वाकाथान का किया गया आयोजन

  • वाकाथान की शुरूआत सहायक आयुक्त (खाद्य)।। द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया 
कानपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के तत्वाधान मे ईट राइट इण्डिया अभियान के अंतर्गत भव्य वाकाथान का आयोजन किया गया। फूलबाग स्थित नानाराव पार्क मे वाकाथान मे प्रतिभाग करने वाले लोगो को प्रातः 7:30 बजे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कानपुर नगर के सहायक आयुक्त (खाद्य)।। संजय प्रताप सिंह द्वारा हरी झंडी  दिखाकर वाकाथान की शुरूआत की गई।
वाकाथान प्रातः 7:30 नानाराव पार्क से प्रारंभ होकर मालरोड होते हुए मेघदूत चौराहा, वेस्टकाट बिल्डिंग, क्राइश्च चौराहा से बड़ा चौराहा पहुंच कर 9:00 बजे समाप्त हुआ। कानपुर शहर के स्कूलों यथा बी एन एस डी शिक्षा निकेतन, जी एन के इण्टर कालेज, ओंकारेश्वर इण्टर कालेज, सेण्टजाॅन इण्टर कालेज आदि से लगभग 350 विद्यार्थियो एवं अध्यापकों, स्पोर्ट्स कालेज के विद्यार्थी एवं प्रशिक्षक, महाराष्ट्र प्रान्त पूणे  की संस्था वेद वासुदेव प्रतिष्ठान से लगभग 125 प्रतिभागी  एवं शहर के विभिन्न वर्ग के लगभग 150 लोगों सहित लगभग 625 लोगो का विशाल जनसमूह इस वाकाथान का हिस्सा बने। वाकाथान की समाप्ति के पश्चात नानाराव पार्क मे ही ईट राइट फूड, ईट सेफ फूड विषयों पर आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज मे सुरक्षित खान-पान के लिए लोगो को जागरूक भी किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग कानपुर नगर के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'रामलला के घर में चोरी करने वालों को सीधे फांसी', राम मंदिर चढ़ावा मामले पर महंत दिनेंद्र दास का फूटा गुस्सा | 'आतंकवाद रुकेगा, तभी आगे बढ़ेगी बात', सिंधु जल संधि पर भारत ने पाकिस्तान की गीदड़भभकी को किया खारिज, दोहराई सख्त शर्त | अली खामेनेई के जनाजे पर आंसू बहा रहा ईरान, ट्रंप ने उड़ाया मजाक, कहा- हम अच्छे लोग हैं, एक हफ्ते की छूट दी | TMC में बगावत के बीच Mamata Banerjee ने खुद संभाली अध्यक्ष की कमान
Advertisement ×