तांबे के बर्तन पड़ गए हैं काले, बस इस चीज की पड़ेगी जरूरत हो जाएंगे नए जैसे

आज के समय में भी बहुत सारे लोग तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं। एक समय पर तांबे के बर्तनों का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता था। वहीं शादी-ब्याह में भी इन बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन तांबे के बर्तनों पर काली परत जमने लगती है, जिसके कारण उनकी चमक खोने लगती है। आमतौर पर इन बर्तनों पर ऑक्सीकरण और गंदगी की वजह से काली परत जमती है। वहीं अगर इन बर्तनों को समय पर साफ नहीं किया जाए, तो इन पर काली परत अधिक मोटी हो सकती है। जिसकी वजह से बर्तन अधिक पुराने और गंदे लग सकते हैं।

तांबे के बर्तनों के काले हो जाने पर बहुत सारे लोग पॉलिश करवाते हैं। जोकि काफी महंगी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं इन तांबे के बर्तनों को आप बहुत आसानी से नए जैसा चमका सकते हैं। हालांकि इन बर्तनों को साफ करने के लिए बीयर का जरूरत पड़ेगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से आप बीयर के इस्तेमाल से तांबे के बर्तनों को चमका सकते हैं।

सामग्री

बची हुई बीयर

एक साफ कपड़ा या मुलायम स्पंज

हल्का गर्म पानी

सूखा कपड़ा

ऐसे करें साफ

अगर आपको भी तांबे के बर्तन साफ करने में मुश्किल होती है, तो सबसे पहले उस बर्तन को ले लें। जिसे साफ करना हो और उस पर बीयर डालें।

फिर एक कपड़े या स्पंज की मदद से बर्तन को हल्के हाथों से रगड़ें। बीयर में मौजूद एसिड तांबे के बर्तन पर जमी काली परत को साफ कर देगा।

अगर तांबे के बर्तन ज्यादा काले हो जाएं तो इनको 5-10 मिनट के लिए बीयर को इन पर लगा रहने दें।

इसके बाद बर्तन को हल्के गर्म पानी से धो लें।

अंत में साफ और सूखे कपड़े की मदद से तांबे के बर्तनों को साफ कर लें।

बीयर और नमक

तांबे के बर्तन को साफ करने के लिए एक बर्तन में बीयर डालें।

फिर उसमें नमक डालें, लेकिन उसकी मात्रा ज्यादा न हो।

अब स्पंज या कपड़े की मदद से इन बर्तनों को हल्के हाथों में रगड़ें।

इसके बाद इन बर्तनों को कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर गर्म पानी से बर्तनों को धो लें।

बीयर और बेकिंग सोडा

तांबे के बर्तन को साफ करने के लिए बची हुई बीयर में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं।

फिर इस घोल तो तांबे के बर्तन पर लगाकर 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें।

समय पूरा होने के बाद इन बर्तनों को ब्रश से रगड़कर धो लें और सूखे कपड़े से पोंछ लें।

इस आसान तरीके से भी तांबे के बर्तन नए जैसे चमकने लगेंगे।

जानिए बीयर में भिगोने का तरीका

अगर बर्तन छोटा है तो बीयर से भरे कटोरे में 15-20 मिनट के लिए डुबो दें। फिर निकालकर मुलायम ब्रश या कपड़े से बर्तन को रगड़ें। अब गर्म पानी से बर्तन को धोकर पोंछ लें। यह नया जैसा दिखने लगेगा। वहीं आप चाहें तो बीयर से धोने के बाद साबुन से भी बर्तन को धो सकते हैं।

पुराने अखबार और बीयर

बता दें कि बीयर और पुराना अखबार तांबे के बर्तन को चमकाने का एक नेचुरल तरीका है। यह तरीका न सिर्फ सस्ता बल्कि सुरक्षित भी होता है। क्योंकि इसमें किसी भी तरह का हार्श केमिकल्स की जरूरत नहीं होती है।

ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले एक अखबार का टुकड़ा लें और उसको मोड़कर एक गद्दी जैसा बना लें।

अब अखबार को बची हुई बीयर में भिगो दें।

इस बीयर में भीगे हुए अखबार को तांबे के बर्तन पर घुमाते हुए रगड़ें।

जब दाग हट जाएं, तो तांबे के बर्तन को गुनगुने पानी से धो लें और फिर साफ कपड़े से पोंछ लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×