शराब ठेको को लेकर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के सदस्यों ने सौंपा जिलाधिकारी को ज्ञापन 

कानपुर। रिहायशी इलाके जहां धार्मिक स्थल, विद्यालय इत्यादि अवस्थित है, वहां पर जिला प्रशासन द्वारा आवंटित देसी और अंग्रेजी शराब के ठेके खोले जाने के संबंध में कलेक्ट सभागार में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के सदस्यों ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा निर्देश दिए गए थे कि विद्यालय धार्मिक स्थल से एक निश्चित मानक दूरी पर ही आवंटित ठेकेदार अपने आवंटित शराब के ठेको को खुलवाएं। उन्होंने जिलाधिकारी से अपील किया कि रिहायशी इलाकों में  शराब के ठेके ना खुलवाए जाएं जिससे क्षेत्र की शांति भंग ना हो और क्षेत्रीय लोगों को किसी प्रकार के असुविधा का सामना भी ना करना पड़े। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा आवंटित देसी शराब के ठेके दिए जाने के क्रम में सरोजिनी नगर में कबाड़ी मार्केट दिल्ली दरबार के पास देसी शराब की ठेका खुलने से लोगों को सुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि उक्त देसी शराब का ठेका वार्ड नंबर 85, लाजपत नगर में खोलने हेतु आवंटित किया गया था लेकिन ठेकेदार द्वारा इसे वार्ड नंबर 38, सरोजिनी नगर में खोल दिया गया। इस पर जिलाधिकारी द्वारा जिला आबकारी अधिकारी को समय से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×