व्रत में चटपटा खाने का है मन तो बनाएं चटपटी और क्रिस्पी फलाहारी पोटैटो बाइट्स

हिंदू धर्म में नवरात्रि एक महत्वपूर्ण त्योहार है। नवरात्रि के 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि में बहुत सारे लोग व्रत करते हैं और रोजाना मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। नवरात्रि के 9 दिनों के व्रत में फलाहारी भोजन किया जाता है। वहीं जो लोग पूरे नवरात्रि व्रत करते हैं, उनको अक्सर चटपटा खाने का मन होता है। ऐसे में अगर इस नवरात्रि आप भी पूरे व्रत हैं और आपको भी चटपटा खाने की क्रेविंग हो रही है, तो आप अपने लिए व्रत में फलाहारी पोटैटो बाइट्स बनाकर तैयार कर सकते हैं। यह चाय के साथ खाने में काफी अच्छे लगते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको फलाहारी पोटैटो बाइट्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

फलाहारी पोटैटो बाइट्स सामग्री

मीडियम साइज उबले आलू- 3-4

साबूदान- 1 कप

मूंगफली- 1/3

सेंधा नमक- स्वादानुसार

काली मिर्च

हरी मिर्च

हरा धनिया

तेल

ऐसे बनाएं पोटैटो बाइट्स

बता दें कि पोटैटे बाइट्स बनाने के लिए सबसे पहले 3-4 आलू को अच्छे से धोकर उबालने के लिए रख दें। जब आलू पक जाएं, तो इसको पानी से निकालकर ठंडा होने दें और फिर साबूदाना व मूंगफली को अलग-अलग रोस्ट कर लें। अब रोस्ट साबूदाना और मूंगफली का पाउडर बना लें। वहीं हरा मिर्च और हरा धनिया बारीक काट लें। आलू के ठंडे होने पर इनको छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

अब इन आलू के टुकड़ों में काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक, बारीक कटी हरी मिर्च और धनिया को मिला दें। फिर तेल गर्म करें और इसमें आलू के टुकड़ों को डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें। इस आसान तरीके से फलाहारी पोटैटो बाइट्स बनकर तैयार हो जाएगा। आप इसको फलाहारी चटनी और चाय के साथ खा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×