पुलिस उपायुक्त दक्षिण व अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने बाबूपुरवा में स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ किया पैदल गस्त

कानपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी व अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण महेश कुमार द्वारा क़ानून व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना बाबूपुरवा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ पैदल गस्त किया गया। साथ ही कानून-व्यवस्था का जायजा लिया तथा स्थानीय पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहने को निर्देशित करते हुए अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी: संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखना: स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद कर शांति एवं सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की गई।
संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर: सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
पैदल गस्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना था। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सतर्क रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। गस्त के दौरान एसीपी बाबूपुरवा व प्रभारी निरीक्षक बाबूपुरवा मय स्थानीय पुलिस फोर्स मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×