15 दिन पहले अगवा किये गये बच्चे के शव के टुकड़े खेत से बरामद

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में 15 दिन पहले अगवा किए गए आठ वर्षीय बच्चे के शव के टुकड़े गेहूं के एक खेत से बरामद किये गये। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया की परौर थाना क्षेत्र के नारायण नगला गांव में रहने वाला आठ वर्षीय ऋतिक 15 दिन पहले घर से लापता हो गया था, जिसके बाद उसके परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में आठ दिन पहले अपहृत बच्चे की शर्ट एक खेत में पड़ी मिली थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम गठित कर उसका पता लगाने के निर्देश दिये गये थे।

द्विवेदी ने बताया कि रविवार सुबह गेहूं के एक खेत में अपहृत ऋतिक के शरीर के कुछ हिस्से मिले और साथ ही बच्चे की पैंट भी वहीं पायी गयी। उन्होंने बताया कि शव की डीएनए जांच कराई जाएगी। पुलिस ने बच्चे के शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×